खराब मौसम के बीच एनएच-44 खुला; बर्फबारी के कारण मुगल, सिंथन, एसएसजी सड़कें बंद

श्रीनगर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । खराब मौसम के बावजूद रविवार सुबह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ से यातायात चल रहा है।
एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के बीच जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे ट्रैफिक के लिए खुला है। हालांकि अधिकारी ने बताया कि बर्फ जमा होने के कारण मुगल रोड, सिंथन रोड और श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (एसएसजी) रोड वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिए गए हैं।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और सड़क की स्थिति की जानकारी केवल ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चेनलों से ही लें।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरतें और खासकर मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए आधिकारिक सलाह के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाएं।
(Udaipur Kiran) / राधा पंडिता



