Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

आदिवासी महारैली में हाथ से माइक छीनने पर फफक कर रोने लगी निशा भगत

माइक छीनने के दौरान महारैली में निशा भगत और देवकुमार धान की तस्‍वीर
फफककर रोती हुई निशा भगत

रांची, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । आदिवासी हुंकार महारैली में आदिवासी नेत्री निशा भगत से बदसलूकी की गई। मंच पर उनके हांथों से पूर्व विधायक देव कुमार धान ने माईक छीन ली।

इससे दुखी होकर निशा भगत फफक – फफक कर रोने लगी। रैली में निशा भगत को बोलने का मौका भी नहीं दिया गया।

मौके पर निशा ने कहा कि हुंकार महारैली में आदिवास‍ियों को ठगने के लिए इसाई धर्म के लोगों का महाजुटान हुआ है। लेकिन वे किसी भी हाल में इसाईयों के मंशूबे को पूरा होने नहीं देंगी।

घटना के अनुसार कार्यक्रम में निशा भगत और मंच के कुछ सदस्यों के बीच तीखी राजनीतिक बहसबाजी शुरू हुई। अपनी बातें रखते हुए निशा भगत बोलते हुए मंच पर माइक लिए खड़े देवकुमार धान की ओर बढ़ने लगी। देवकुमार के पास पहुंचकर निशा ने माइक उनसे ले ली। लेकिन इसी दाैरान धान ने तुरंत निशा भगत के हांथों से माइक को जोरदार झटका देते हुए छीन लिया

इससे आक्रोशित निशा भगत ने कहा कि आदिवासियों के हितैषी बने मंच पर बैठे रंगा सियार आदिवासी नेताओं से बचना होगा। ये लोग जानबूझकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए आदिवासी समुदाय के साथ मंच साझा कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि कार्यक्रम की हकीकत लोगों के सामने रखने के लिए पहुंची तो उन्‍हें बोलने तक नहीं दिया गया।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह आदिवासी समाज के लिए उन्‍होंने अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया है। बावजूद इसके उन्‍हें सरेेेआाम अपमानित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *