Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा-सब लोग प्रधानमंत्री मोदी को नमन कीजिए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में बोलते हुए

पटना, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सदन के सभी सदस्यों, यहां तक कि विपक्ष से भी आग्रह किया कि सब लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नमन कीजिए। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है।

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का लाभ सिर्फ़ सत्ताधारी दल को नहीं, बल्कि पूरे राज्य और सभी नागरिकों को मिला है। उन्होंने विपक्ष की ओर देखते हुए कहा कि बिहार में सबके लिए काम हुआ है, आपके लिए भी हुआ है, इसलिए सब लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नमन कीजिए।

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह टिप्पणी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बयान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एकजुटता का संकेत माना जा रहा है, वहीं कुछ इसे आने वाले चुनावों का स्पष्ट राजनीतिक मैसेज बता रहे हैं।

राजनीति से जुड़े जानकारों का यह भी मानना है कि यह सिर्फ़ प्रशंसा नहीं, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी को मजबूत संदेश देने का प्रयास भी है। नीतीश कुमार के इन बयानों को राजनीतिक भाषा में देखा जाए, तो यह सिर्फ सरकार के कामों की सूची नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश भी है। बिहार की विकास यात्रा केंद्र और राज्य की साझेदारी से आगे बढ़ रही है और इसके नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों का उल्लेख

विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि अब बिहार के किसी भी हिस्से में पहुंचने में अधिकतम 6 घंटे से ज़्यादा नहीं लगते। सड़कों, पुल-पुलियों और नए मार्गों के निर्माण से राज्य की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार हुआ है और यह राजग सरकार की उपलब्धि है।

नियुक्तियों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सभी बहालियां बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से पारदर्शी तरीके से हो रही हैं। सिस्टम अब नियम, नीयत और नीति पर चलता है।———-

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *