Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

रेगिस्तान में भी मिल्कवीड की खेती को बढ़ावा देगा निट्रा

रेगिस्तान में भी मिल्कवीड की खेती को बढ़ावा देगा निट्रा

गाजियाबाद, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गाजियाबाद के संजय नगर स्थित निट्रा संस्थान ने राजस्थान के रुमा देवी फाउंडेशन, बाड़मेर के साथ एक महत्वपूर्ण करार किया है। यह करार ऑक (मिल्कवीड) की खेती, फल और फाइबर का रेगिस्तान में प्रचार-प्रसार करने के लिए किया गया है। बुधवार को निटरा महानिदेशक डॉ. एमएस परमार एवं फाउंडेश की रुमा देवी ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। डॉ. एमएस परमार ने बताया कि वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह की पहल पर यह समझौता किया गया है। उन्होंने बताया कि रुमा देवी नारी जगत की एक नामचीन हस्ती हैं, जो राजस्थान के सुदूर इलाकों विशेषकर रेगिस्तानी क्षेत्रों की आधी आबादी में आजीविका कमाने के लिए जागृत कर रही हैं।

इसके लिए उन्हें वर्ष 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार मिल चुका है। वर्तमान में वह राजस्थान लिव्लिहूड मिशन की ब्रांड एमबेसडर हैं। कई उपलब्धियां भी इनके नाम हैं। इनके प्रयासों को देखते हुए रेगिस्तान में मिल्क्वीड की फसल के प्रचार-प्रसार करने के अभियान में रूमा देवी संगठन को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की और एक बढ़ता हुआ कदम साबित होगा।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *