Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

जमीन, शराब और बालू माफिया किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा-सम्राट चौधरी

जमीन, शराब और बालू माफिया किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा-सम्राट चौधरी

पटना, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

बिहार विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर जबाब देते हुए उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद राज्य में आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है।

विपक्ष द्वारा सुशासन पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने ही बिहार में सुशासन स्थापित किया है। उन्होंने दावा किया कि जमीन माफिया, शराब माफिया, बालू माफिया किसी को बख्शा नहीं जाएगा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देश पर जिला प्रशासन पूरे राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कोई भी गरीब नहीं सताया जाएगा, लेकिन माफिया नहीं बचेंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग लाखों परिवारों को पक्का मकान मिला, करोड़ लोगों को बिना किसी भेदभाव के अनाज मिला। सरकार कभी जाति या धर्म नहीं पूछती। पात्रता ही आधार है।

उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार जेपी आंदोलन के दौरान जेल नहीं गए होते, तो आज इतने बड़े लोकतांत्रिक नेता नहीं बनते। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी बाद में उसकी सदस्यता लेते रहे।

उन्होंने कहा कि जनता ने 202 सीटें देकर नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर भारी भरोसा जताया है। इस भरोसे पर खड़ा उतरने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे

—————

(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *