Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जौनपुर में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

आंबेडकर तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए NSUI का कार्यकर्ता

जौनपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में हो रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन से विरोधी संगठनों के नेता बेचैन हो गए हैं। इस शैक्षिक आयोजन को विरोधी संगठन राजनीतिक आयोजन बता रहे हैं जबकि यहां शैक्षिक परिसरों और शिक्षा से जुडे मुदृों पर ही विचार विमर्श किया जा रहा है और सिर्फ विद्यार्थी और शिक्षक ही प्रतिभाग कर रहे हैं।

विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर तिराहा पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष अमन सिन्हा ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्थान है, न कि किसी संगठन की राजनीति का मंच। प्रदर्शन में एनएसयूआई के उपाध्यक्ष रोहित पाण्डेय महासचिव शुशांत पाण्डेय नितीश बिन्द ,आदर्श सिंह, यश साहू, अनुज उपाध्याय, नितीश कुमार, अंकित एवं आदि कार्यकर्त्ता एवं छात्र मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *