Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
JHARKHAND

पुलिस स्मृति दिवस पर डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

डीजीपी श्रद्धांजलि देते हुए
डीजीपी सहित अन्य

रांची, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रांची के डोरंडा स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-01 परिसर स्थित परेड मैदान में मंगलवार को देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के बलिदानियों के सम्मान में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता, महानिदेशक (डीजी) प्रशांत सिंह, नहानिरीक्षक (आईजी) मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, एवी होमकर, उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुरेंद्र कुमार झा, रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने बलिदान जवानों की याद में वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड के आरक्षी सुनिल धान भी हुए शहीद

1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 के बीच देश के अर्धसैनिक बलों और विभिन्न राज्यों की पुलिस बल के कुल 191 पदाधिकारी एवं जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त किया। इन शहीदों में झारखंड के आरक्षी 361 सुनिल धान भी शामिल हैं, जिन्होंने 12 अप्रैल को कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी।

आरक्षी सुनिल धान चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र स्थित रातामाटी गांव के घने जंगल (पश्चिम) में जिला बल, कोबरा 203, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड जगुआर के एसाल्ट-11 के साथ संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान ड्यूटी पर थे। इसी दौरान भाकपा माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में वे वीरगति को प्राप्त हुए।

पुलिस संस्मरण दिवस परेड के आयोजन के माध्यम से सभी वीर बलिदानियों को नमन किया गया। साथ ही झारखंड पुलिस के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने दृढ़ निश्चय किया कि वे शहीदों के परिवारों के साथ हर परिस्थिति में हमेशा खड़े रहेंगे और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *