Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

नागरिक सुरक्षा के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के 5वें दिन वार्डेनों ने सीखा आग बुझाना

नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षण में आग बुझाना सीखते वार्डन।

मुरादाबाद, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं निदेशालय नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार वार्डन एवं स्वयंसेवक के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोमवार को प्रथम सत्र के पंचम दिन की शुरूआत प्रार्थना से की गई। इसके बाद वार्डेनों ने यंत्रों के से अचानक लगी आग को बुझाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उपनियंत्रक नीरज चक ने पहले सेशन में क्षतिग्रस्त भवन में प्रवेश आदि के बारे में बताया। दूसरे सेशन में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग मो. हारून ने सर्वे संरचना और खोज आदि को समझाया।

फायरमैन लोकेश कुमार और कामेंद्र सिंह ने सभी को हाई प्रेशर पंप से बड़ी आग और फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से छोटी आग बुझाना समझाया गया।

आज के अंतिम सेशन में सतीश कुमार सहायक उपनियंत्रक ने बचाव के आपातकालीन तरीके पर चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करने में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा कार्यालय से डॉ तुषार अग्रवाल डिविजन वार्डन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।———-

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *