Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

एक बार फिर सरयू नदी पर बने पुल के उखड़े ज्वाइंटर, 44 साल पहले बना था यह पुल

Photo

बाराबंकी,बहराइच,गोंडा, बलरामपुर होते हुए नेपाल सीमा को जोड़ता है सरयू-घाघरा नदी का यह पुल

बाराबंकी, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सरयू नदी पर बने पुल के ज्वाइंटर पुनः उखड़ने लगे। 44 वर्ष पूर्व बने इस पुल के ज्वाइंटर मरम्मत के बाद भी एक महीने नहीं चल पाते हैं।

बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने इस संजय सेतु के काफी पुराने हो जाने के कारण यह ज्वाॅइंटर एक माह भी नहीं चल पाते हैं। ज्वाइंटर बनाते समय काफी लंबा जाम लग जाने के कारण यात्रियों को कड़ी मुसीबत का सामना झेलना पड़ता है। इस बार भी ज्वाइंटर खुलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे पुल पर इस समय लगभग 5 ज्वाइंटर खुले पड़े हैं तथा पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे भी बन गए हैं। कई जगह रेलिंग के नट-बोल्ट भी खुल गए हैं जिससे भारी वाहन निकालने पर बहुत तेज आवाज निकलती है। और यात्री सहम जाते हैं ।इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन हाेता है । यह मार्ग गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, रुपईडीहा और नेपाल से जोड़ता है। सरकार द्वारा करोड़ों रुपए जारी किए जा चुके हैं लेकिन अभी दूसरे सेतु का निर्माण शुरू नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक दूसरे सेतु का निर्माण नहीं होगा तब तक इस सेतु पर गुजरने वाले वाहन खतरों से जूझ रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *