Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर गोली चलाने का एक आरोपित गिरफ्तार

फाइल फोटो

रांची, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची पुलिस ने सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर गोली चलाने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान चंदन के रूप में हुई है। उसे रांची से ही पकड़ा गया है।

पुलिस के मुताबिक रांची एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दलादली ओपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और गोलीबारी की वारदात में प्रत्यक्ष तौर पर शामिल आरोपित चंदन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर अब रांची पुलिस इस पूरी घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

घटना 15 अक्टूबर की है। कटहल मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आरोपितों ने सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू को निशाना बनाकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रांची के पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *