Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
BIHAR

पार्षद के नेतृत्व में एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल

भूख हड़ताल पर बैठे लोग

भागलपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भागलपुर नगर निगम की स्थायी समिति बोर्ड और सामान्य बोर्ड के विरोध में मंगलवार को वार्ड नंबर 13 में एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। यह भूख हड़ताल वार्ड संख्या–13 के पार्षद रंजीत मंडल के नेतृत्व में की गई। जिसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। भूख हड़ताल का मुख्य कारण मेयर वसुंधरा लाल पर वार्ड संख्या–13 की उपेक्षा का आरोप है।

पार्षद रंजीत मंडल का कहना है कि मेयर द्वारा वार्ड 13 में विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वार्ड पार्षद अपने स्तर से कोई विकास कार्य कराने का प्रयास करते हैं, तो मेयर द्वारा उसका विरोध किया जाता है। जिससे वार्ड में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।

पार्षद ने यह भी कहा कि उन्होंने कई बार इस मुद्दे को लेकर मेयर से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। चुनाव के समय मेयर द्वारा परवर्ती क्षेत्र को अपना मायका बताते हुए सबसे अधिक विकास का वादा किया गया था, लेकिन अब वह वादा केवल बयान तक ही सीमित रह गया है। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने मांग की कि वार्ड 13 में विकास कार्यों को बिना किसी बाधा के शुरू किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *