Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सीएसए में पोषक अनाजों पर 20 दिसंबर को होगा एक दिवसीय प्रशिक्षण

सीएसए में पोषक अनाजों पर 20 दिसंबर को होगा एक दिवसीय प्रशिक्षण

कानपुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के कम्पनी बाग़ स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशालय में 20 दिसंबर को एक दिवसीय पाेषक अनाजों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉक्टर संजय सिंह उपस्थित रहेंगे।यह जानकारी शुक्रवार को विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ आरके यादव ने दी।

कार्यक्रम की आयोजक सचिव डॉक्टर श्वेता ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोषक अनाज ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा, कंगनी, कोदों, कुटकी जैसे छोटे दाने वाले अनाज होते हैं। जो प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और विटामिन से भरपूर होते हैं। जो सामान्य स्वास्थ्य रोग प्रतिरोधक क्षमता और पोषण सुरक्षा के लिए गेहूं और चावल से बेहतर विकल्प है।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *