Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

मशरूम उत्पादन और तेलहन फसल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रशिक्षण कार्यक्रम

कटिहार, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) कटिहार के द्वारा संयुक्त कृषि भवन के सभागार में मशरूम उत्पादन एवं तेलहन फसल विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप परियोजना निदेशक आत्मा के दीक्षा कुमारी, सहायक निदेशक (शष्य), प्रक्षेत्र मोना कुमारी एवं वरीय वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम में जिले के सभी 16 प्रखंडों से आये किसान पाठशाला के संचालक एवं सदस्य कृषकों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया। मोना कुमारी ने तेलहन फसल के उत्पादन को उन्नत तकनीक के सहायता से बढ़ाने के बारे में जानकारी दी, जबकि दीक्षा कुमारी ने मशरूम के उत्पादन कम लागत, कम जगह एवं कम समय में करने के साथ अधिक आय देने वाले तकनीकों के बारे में बताया।

वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार ने विभिन्न प्रकार के मशरूम के उत्पादन, मारकेटिंग, प्रोसेसिंग एवं व्यवसायिक रूप से बृहद स्तर पर करने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक गोविन्द कुमार ने मशरूम के उत्पदन के लिए बैग तैयार करने की विधि को किसानों को समझाया। कार्यक्रम के समापन में किसानों के बीच मशरूम एवं सरसों के कीट का वितरण किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *