Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
BIHAR

महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के लिए ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम का आयोजन

Ssvm
Ssvm

सारण, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छपरा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली अखिल भारतीय संस्था विद्या भारती के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल करते हुए सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और महिलाओं के भीतर निहित सात शक्तियों को पुनः जागृत करना है।

लोक शिक्षा समिति के विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि यह अभियान न केवल महिलाओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि समाज में कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और कुशल नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता भी फैलाएगा। विद्या भारती के विभिन्न विद्यालयों में इस तरह के आयोजनों के माध्यम से नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इस पहल का दूरगामी लक्ष्य नारी शक्ति के माध्यम से देश की दिशा और दशा में सुधार लाना है। कार्यक्रम में यह बात प्रमुखता से रखी गई कि परिवार से शुरू होकर यह जनजागरण जिला, राज्य और अंततः पूरे देश में एक नई चेतना का संचार करेगा। नारी शक्ति के इसी संवर्धन से भारत को पुनः ‘विश्व गुरु’ के पद पर प्रतिष्ठित करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विद्या भारती की पूर्व प्रांत अध्यक्ष डॉ सुधा बाला, सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के प्रांत संयोजक, पूर्व प्रधानाचार्य रामदयाल शर्मा, विभाग निरीक्षक अनिल कुमार, प्रबंधकारी समिति के सचिव डॉ सुरेश प्रसाद, अध्यक्ष, सदस्य राहुल मेहता, सुरभित दत्त, रजनीश सुधाकर, प्रधानाचार्य विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *