Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पद्म भूषण रामबहादुर राय 19 दिसंबर काे करेंगे क्रांतिकारी पंचांग 2026 का लोकार्पण

पद्म भूषण राम बहादुर राय और क्रांतिकारी पंचांग

वाराणसी, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मातृभूमि सेवा संस्था के अथक प्रयासों से तैयार क्रांतिकारी पंचांग 2026 का लोकार्पण 19 दिसंबर काे दिन काे हाेगा।

नगर जगतगंज कोठी के प्रांगण में दिन में दो बजे हाेने वाले लाेकार्पण कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष पद्म भूषण रामबहादुर राय, इतिहासकार डॉ हामिद अफाक कुरैशी और प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवीन्द्र जायसवाल उपस्थित रहेंगे।

स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बनारस राज परिवार के बाबू जगत नारायण के वंशज प्रदीप नारायण सिंह ने रविवार काे बताया कि सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों की पावन नगरी और ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध क्रांति का शंखनाद करने वाले ऐतिहासिक केंद्र बनारस से स्वतंत्रता संग्राम में ज्ञात अज्ञात अमर क्रांतिकारियों को यह ‘क्रांतिकारी पंचांग 2026’ समर्पित किया गया है। इस पंचांग के दो पन्ने बाबू जगत नारायण के क्रांतिकारी गाथा पर आधारित है। इसमें सन् 1799 में हुए क्रांतिकारी निर्णयों और तैयारियों का सार पंचांग में उपलब्ध है।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *