Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कंचौसी मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार अधेड़ की मौत, पत्नी-बेटी गंभीर

म्रतक की फाइल फोटो

औरैया।, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर–औरैया मार्ग पर गुरुवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा कंचौसी मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज औरैया भेजा गया।

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव बख्तावरपुर निवासी हाकिम सिंह (50) अपनी पत्नी मंजू देवी, जो स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं, और 17 वर्षीय बेटी सौम्या के साथ ककोर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दिबियापुर नगर में एक लैब में कार्यरत हाकिम सिंह जैसे ही कंचौसी मोड़ के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने हाकिम सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में उनकी पत्नी मंजू देवी और बेटी सौम्या को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक का बेटा सुधांशू रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंच गया।

दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *