Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आईसीएआर अटारी के समन्वय से कृषि कार्यक्रम में 18,598 प्रतिभागियों की सहभागिता

कार्यक्रम के दौरान लिया गया छायाचित्र

कानपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आईसीएआर अटारी कानपुर के समन्वयन से इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों पर वैज्ञानिकों, अन्य स्टाफ और किसानों की सक्रीय भागीदारी रही। प्रदेश में 12,388 पुरुष एवं 5,378 महिला कृषकों व अन्य 832 प्रतिभागियों सहित कुल 18,598 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) अटारी जोन-3 के निदेशक डॉ राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि कार्यक्रम में विकसित भारत जी राम जी सहित केंद्र व राज्य सरकार की अन्य योजनाओं की कृषि सम्बंधी अन्य जानकारी किसानों को प्रदान की गई।

राष्ट्रीय किसान सम्मान दिवस के अवसर पर विकसित भारत जी राम जी योजना के लिए जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश के समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त केवीके परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को विकसित भारत जी राम जी योजना की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही इसके लाभ भी बताए गए।

निदेशक डॉ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऑनलाइन माध्यम से किसानों से जुड़ कर विकसित भारत जी राम जी विधेयक 2025 के बारे में किसानों जानकारी दी एवं जागरुक किया।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *