Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

अमन के दीप कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में शामिल लोग

भागलपुर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पीस सेंटर परिधि द्वारा कला केंद्र भागलपुर में रविवार को अमन के दीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गीत, कविता और मुशायरा के माध्यम से दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए हुई।

कपिल देव कृपाला, विनय कुमार भारती, काफिया कामिनी, साकेत, हर्ष राज आदि ने अपनी गीत, कविता और मुशायरा से दिवाली मिलन कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया। मौके पर शुभकामना संदेश देते हुए डॉ योगेंद्र ने कहा कि दिवाली एक ऐसा त्यौहार है, जिसके लिए बच्चे या बड़े समान रूप से खुश होते हैं।

परंतु इस चुनाव की मौके पर जैसे राजनीतिक उथल-पुथल मची है की लग रहा है दिवाला निकल जाएगा। हबीब मुर्शिद खान नें दिवाली की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रोशनी का यह त्यौहार लोकतंत्र में भी रोशनी लेकर आएगा ऐसी हम उम्मीद करते हैं। इसलिए हम सब खूब मतदान करें और खूबसूरत लोकतंत्र बनाएं।

संचालन करते हुए राहुल ने प्रकाश आशा का प्रतीक है, इसीलिए वेद में कहा गया है तमसो मा ज्योतिर्गमय। हमें अंधकार से रोशनी की ओर ले चलो.. प्रकाश का यह पर्व पूरी दुनिया में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। हर प्रकाश पर्व का एक ही संदेश है मानवता के लिए कभी निराश मत हो यही मानव को ताकत देता रहा है और मनुष्य ने इतनी तरक्की की है। प्रकाश पर्व पर हम एक दूसरे को बधाई और शुभकामना संदेश देते हुए इस बार एक खास अपील करते हैं कि प्रकाश पर्व के साथ-साथ लोकतंत्र का महापर्व चुनाव भी होने वाला है।

मौके पर मिंटू कलाकार, श्रीमती मृदुला सिंह, ताकि अहमद जावेद, स्मिता कुमारी, शायर जावेद अख्तर, संगीता, डॉ वसीम राजा, संजय कुमार ने भी शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि दीवाली मिलकर मनाएं और दूसरे के खुशियों में भागीदार बनें। इस मौके पर रामशरण, महबूब आलम, छाया पांडे, एनुल होदा, डा योगेंद्र, नीना एस प्रसाद, अलका सिंह, ताकि अहमद जावेद, मृदुला सिंह, जावेद अख्तर, क़ाफ़िया कामिनी, सुषमा, सार्थक भरत, उज्जवल कुमार घोष, संजय कुमार,अभय भारती, कपिल देव कृपाल आदि मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *