Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

चाइनीज मांझे से बचने के लिए लाेग बाइक में लगा रहे सेफ्टी वायर

सुरेश कुमार राय अधिवक्ता

जौनपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद जाैनपुर में जानलेवा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। सोमवार को समाजसेवी संस्था द्वारा बाइक सवाराें काे जागरूक करते हुए उनके वाहनों पर सेफ्टी वायर लगाई जा रही है। इस घुमावदार वायर के लगने के बाद सामने से आने वाला मांझा वायर पर अटक जाएगा। साथ ही पुलिस ने सभी से हेलमेट लगाने के साथ ही सावधानी बरतने की भी अपील की है।

सुरेश कुमार राय अधिवक्ता ने एक अनोखी पहल के साथ लोगों से अपील की है कि चाइनीज मांझें से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। अपने जान परिवार की सुरक्षा के लिए अपने बाइक में सेफ्टी वायर जरुर लगवायें। चाइनीज मांझा की बिक्री बंद होनी चाहिए। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर गुरुवार को संदीप तिवारी (40) निवासी उमरपुर हरिबंधनपुर अपनी बेटी मन्नत को बाइक से सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। इस दौरान शास्त्री ब्रिज पर अचानक चाइनीज मंझे ने उनकी गर्दन को बुरी तरह से काट दिया था। स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया । जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र कुमार मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *