Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

पीकेएल-12: अयान के 21 अंकों से पटना पाइरेट्स की धमाकेदार जीत, पुनेरी पल्टन 11 अंकों से हारी

विशाखापट्टनम, 08 सितम्बर (Udaipur Kiran News)। तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स ने आखिरकार हार का सिलसिला तोड़ते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-12 में पहली जीत दर्ज की। सोमवार को खेले गए 22वें मुकाबले में पटना ने अयान लोचन के शानदार खेल की बदौलत पुनेरी पल्टन को 48-37 से मात दी।

PKL 12 Patna Pirates win

लगातार तीन हार झेल चुकी पटना ने इस जीत से वापसी की, जबकि लगातार तीन जीत के बाद पल्टन को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। पटना के लिए अयान लोचन ने 21 अंक जुटाकर मैच के हीरो बने। दूसरी ओर पुनेरी पल्टन के खिलाड़ी, खासकर स्टार रेडर असलम इनामदार, पूरी तरह फ्लॉप रहे। अयान ने अकेले उन्हें छह बार आउट किया।

शुरुआत से ही पटना का दबदबा देखने को मिला। शुरुआती पांच मिनट में अयान ने लगातार अंक लेकर पल्टन को आलआउट कर दिया और स्कोर 10-3 कर दिया। हाफटाइम तक पटना 27-10 की मजबूत बढ़त बना चुका था।

दूसरे हाफ में भी अयान के सुपर रेड्स और डिफेंस की सख्ती ने पटना की बढ़त और मजबूत कर दी। हालांकि, अंतिम मिनटों में पल्टन ने कुछ अंक बटोरे और अंतर घटाकर 11 अंक कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अयान के करियर के इस यादगार प्रदर्शन ने पटना पाइरेट्स को बड़ी जीत दिला दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *