Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

कटिहार में आयोजित होगा पीएम राष्ट्रीय शिक्षुता मेला, 400 प्रशिक्षणार्थियों का होगा चयन

प्रतिकात्मक फोटो

कटिहार, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, कटिहार में 22 दिसंबर को पीएम राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में महाबीर इंडस्ट्रीज एंड एलाइड वर्क प्राइवेट लिमिटेड, कुमार फेरोकास्ट प्राइवेट लिमिटेड इत्यादी कुल 44 विभिन्न कम्पनी के द्वारा लगभग 400 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाना है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक सह प्राचार्य ने बताया कि इस शिक्षुता मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रशिक्षणार्थी पीएम राष्ट्रीय शिक्षुता मेले में भाग ले सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रशिक्षणार्थी की उम्र 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को प्रति माह 15 हजार रुपये स्टाईपन के साथ अन्य फायदे भी दिए जाएंगे।

उप निदेशक ने बताया कि इस मेले में सभी व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं। यह मेला निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण पटना एवं भारत सरकार एमएसडीई के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *