Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

डेढ़ लाख रुपए के अवैध पटाखों के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार आरोपित अभियुक्त

जौनपुर ,15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली से पहले किसी अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा लगातार अवैध पटाखों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।इसी क्रम में बुधवार को मुगराबादशाहपुर थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा 4 कुन्तल 94 कि0ग्रा0 अवैध पटाखा अनुमानित मूल्य 1 लाख 50 हजार के साथ एक 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मुंगरा बादशाहपुर प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 गंगा सागर मिश्रा द्वारा अपराधियों के धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था।इस दौरान मुखबिर की सूचना पर 1 अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र राजेश कुमार शर्मा निवासी गौरायाडीह थाना मुगराबादशाहपुर को अवैध पटाखा कुल वजन 494 किलो के साथ लल्लू का तालाब सरोखनपुर से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *