Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

जोकीहाट थाना में हुआ पुलिस जागरूकता कार्यक्रम

अररिया फोटो:जोकीहाट थानांमेंसकुली छात्राएं

अररिया 15 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । जिले के जोकीहाट थाना में एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर पुलिस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जोकीहाट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं थाना में पुलिस और पुलिसिंग कार्यों से रूबरू हुए।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जोकीहाट थाना की दैनंदिन कार्यप्रणाली, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया,सीसीटीएनएस प्रणाली के संचालन तथा अपराध नियंत्रण हेतु अपनाए जाने वाले उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इसके उपरांत छात्राओं को जोकीहाट थाना का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया,जहां उन्हें थाना कार्यालय में संपादित होने वाली विभिन्न प्रशासनिक, विधिक एवं तकनीकी गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली, विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, साइबर जागरूकता तथा महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाना, पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ करना तथा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर उन्हें सजग एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।मौके पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा समेत सभी थाना के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *