Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

गोलीकांड के आरोपितों को 12 घंटों में पुलिस ने पकड़ा

एसपी जानकारी देते हुए

गिरिडीह, (Udaipur Kiran) । जिला पुलिस ने महज 12 घंटों में सरेआम गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसपी डाॅ विमल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मंगलवार शाम में सदर थाना इलाके के झगरी बस्ती में कुछ अज्ञात अपरा‍धियों ने खुर्शीद अंसारी नामक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था।

घटना की सूचना के तत्काल बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई । इस दौरान कांड के मुख्य आरोपित जाकीर आंसारी उर्फ जग्गु, असलम मंसूरी, फैयाज अंसारी, रुस्तम अंसारी और इरशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किया गया है। इसमें दो खोखा, एक पिस्टल, चार मोबाइल और एक बाइक शामिल है।

उल्‍लेखनीय है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी में एक मजदूर शाम के समय जब वह अपने घर के सामने टहल रहा था तभी तीन लोग आए और उनमें से एक ने अचानक पिस्टल निकालकर उसे गोली मार दी। गोली मजदूर के पेट में लगी और अंदर ही फंस गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया इसके बाद वहां से धनबाद रेफर कर दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / कमलनयन छपेरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *