Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

सिरसा: जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, आठ लाख बरामद

पकड़ा गया हेरोइन तस्कर।

सिरसा, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस नेऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अनाज मंडी सिरसा क्षेत्र में जुआ खेल रहे छह लोगों को काबू कर उनके कब्जे से आठ लाख की जुआ राशि बरामद की है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने रविवार को बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान अनाज मंडी सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली अनाज मंडी में स्थित एक दुकान पर कुछ लोग सार्वजनिक रूप से जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर छह लोगों को करीब आठ लाख रुपये की जुआ राशि सहित गिरफ्तार कर लिया है। उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मनोज कुमार ,जेकी कुमार, राकेश कुमार, गुरप्रीत सिंह , राज कुमार व हरभगवान निवासी सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा पुलिस ने सिरसा जिले के गांव गिंदड़ा क्षेत्र से एक व्यक्ति को 10 ग्राम 72 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सतबीर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव गिंदड़ा की तरफ जा रही थी । इस दौरान गांव गिंदड़ा पंचायत भवन के पास एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर वापस मोडक़र खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जा से 10 ग्राम 72 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *