Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

फर्रुखाबाद में गल्ला व्यापारी से एक लाख की लूट, पुलिस ने शुरु की जांच

थाना मऊ दरबाजा

फर्रुखाबाद, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में लुटेराें ने बीती रात गल्ला व्यापारी से तमंचे के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए। वह अपनी बीमार बेटी को अस्पताल से देख कर घर वापस जा रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच की।

यह घटना शनि देव मंदिर के पास हुई। घटनाक्रम के अनुसार हैबतपुर गढ़िया काशीराम कॉलोनी निवासी सुमन प्रकाश दुवे कर्बला चीलसरा रोड के निकट अपनी गल्ले की आढ़त बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। आढ़ती ने बताया उसी समय पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए। गिरने के बाद बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।

बदमाशों ने उनके बैग में रखे लगभग एक लाख रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए। सुमन प्रकाश दुबे ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी का ऑपरेशन होने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में देखकर घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना मऊ दरवाजा प्रभारी अजब सिंह, हैबतपुर गढ़िया चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आढ़ती से पूछताछ की और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *