Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस जनों को पुलिस ने रोका

भाजपा कार्यालय का घेराव करने जाते कांग्रेसी

सीतापुर,18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने की घोषणा के बाद गुरुवार दोपहर बाद कांग्रेस जनों ने दमखम दिखाया । कार्यालय जाने की कोशिश में पुलिस ने लालबाग पर घेराबन्दी की कोशिश की।

घेराव सुनिश्चित किया गया था जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता एकत्रित होकर जीआईसी चौराहा कोतवाली होते हुए लालबाग चौराहे तक पहुंचे लालबाग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पुलिस घेराबंदी तोड़ कर भाजपा कार्यालय जाने की कोशिश में पुलिस ने रस्सी बांध कर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश करने का प्रयास किया |

इस दौरान प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि पिछले एक दशक से केन्द्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार द्वारा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी व उसके नेताओं के खिलाफ राजनैतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से गैर कानूनी तरीके से कार्यवाही की जा रही है, जो आज पूरे देश के सामने बेनकाब हो गई है।

इस सरकार द्वारा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दुर्भावना से ग्रसित होकर यंग इंडियन मामले को लेकर ई.डी. की कार्यवाही की गयी, जिसका मामला न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय ने इस मामले में अपना फैसला देते हुए सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ ई.डी. द्वारा की जा रही कार्यवाही को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया है। अदालत ने फैसला दिया है कि ई.डी. का मामला उसके क्षेत्राधिकार से बाहर है। न्यायालय ने यह भी कहा कि इसमें मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता, ममता वर्मा ने कहा कि द्वेष की भावना और सम्मान पर हमला करने की भावना से प्रेरित है।

शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और हमारा नेतृत्व सत्य और हर भारतीय के अधिकारों के लिए लड़ने हेतु प्रतिबद्ध है- हमें कोई डरा नहीं सकता- क्योंकि हम सत्य के लिए लड़ते हैं। आज असत्य पर सत्य की जीत का दिन है | हम कांग्रेस के लोग गांधीवादी विचारधारा को मानने वाले लोग हैं अम्बेडकर को मानने वाले लोग हैं| हम डरने वाले लोग नहीं हैं |

पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि हम राहुल गाँधी के बबर शेर हैं किसी से डरने वाले नहीं| सत्य और इंसाफ की लड़ाई के लिए यही अनवरत ये लड़ाई चलती रहेगी |सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को लालबाग चौराहे पर प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने सबको रोक कर वापस भेजा।

प्रदर्शन में विनीत दीक्षित, रमेश निषाद, उत्कर्ष अवस्थी, कमला रावत, जितेंद्र शुक्ला, नरेंद्र वर्मा, प्रदीप सिंह चौहान, धीरेश कश्यप, संजय सनी,शीर्ष चंद शुक्ला, सीताराम भार्गव, अतुल भार्गव, चोक्स विभु अवस्थी, रजनीश मिश्रा, अमर मेहरोत्रा,ओमकार नाथ मिश्रा, हसीना खातून, दीपा वैश्य, हसीना अंसारी, राजकुमारी, चंद्रकली, संतोष भार्गव, शबनम व सूरज आदि शामिल रहे |

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *