Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

प्रभातफेरी निकाल रामनाम संकीर्तन हिंदू सम्मेलन के लिए आमलोगों को किया गया आमंत्रित

रामनाम संकीर्तन हिंदू सम्मेलन के लिए प्रभातफेरी

वाराणसी की गलियों में जय श्री राम, हर हर महादेव, वंदे मातरम् की रही गूंज

वाराणसी,14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष में रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में तेलियाना आदमपुर इलाके से प्रभातफेरी निकालकर रामनाम संकीर्तन हिंदू सम्मेलन के लिए आम जन को आमंत्रित किया गया।

हनुमान बस्ती ओंकारेश्वर नगर के तत्वावधान में तेलियाना स्थित श्री राम जानकी मंदिर के पास जुटे स्वयंसेवकों और स्थानीय युवाओं ने जय श्री राम, हर —हर महादेव, वंदे मातरम् का उद्घोष कर प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी में शामिल युवा ढोलक की थाप, झाल- मंजीरे की झंकार के साथ श्री राम— जय राम, जय—जय राम का कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभातफेरी हनुमान फाटक, बलुआबीर, अंबियामंडी स्थित श्री शीतला माता मंदिर पहुंच कर श्रीरामरक्षास्तोत्र, हनुमान चालीसा के पाठ के उपरांत समाप्त हुई। प्रभातफेरी (हनुमान बस्ती)के संयोजक संदीप सिंह के अनुसार संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बस्ती एवं मुहल्ले स्तर पर आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए सनातन धर्मावलंबियों को प्रभातफेरी के माध्यम से आमंत्रित किया गया । 21 दिसंबर को अपराह्न 1 बजे से बलुआबीर में हिंदू सम्मेलन आयोजित है। प्रभातफेरी में विष्णुदास, केवल कुशवाहा, संतोष साहू, दयाशंकर त्रिपाठी, नारायण केशरी, नवीन वर्मा, रूपेश वर्मा, दीपक कुशवाहा, जितेंद्र, राजेश, रामेश्वर, चंद्रभूषण, सत्यप्रकाश, मदन, अवधेश आदि ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *