Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मीरजापुर में खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच देने की तैयारी, स्पॉन्सरशिप से जोड़े जाएंगे उद्यमी और संस्थान

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार।

जिला प्रशासन बना रहा कार्ययाेजना

मीरजापुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में प्रशासन बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। आने वाले समय में होने वाली जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में स्पॉन्सरशिप के माध्यम से उद्यमियों, कारोबारियों, शिक्षण संस्थानों, बैंकों और सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा, जिससे न केवल आयोजन भव्य होगा बल्कि खिलाड़ियों का उत्साह भी दोगुना होगा।

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि जिले में सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, फुटबॉल, जूडो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रशासन का मानना है कि स्थानीय स्तर पर उद्योग जगत और एनजीओ की भागीदारी से खेलों के प्रति आमजन का रुझान बढ़ेगा और खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन मिल सकेंगे।

इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के अनुभव, लेख और फीचर एकत्र कर जनपद पर आधारित वार्षिक खेल पत्रिका प्रकाशित करने की योजना है, जिससे उभरती प्रतिभाओं को पहचान और प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी विशेष पहल करते हुए दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट किट उपलब्ध कराने, मेजर ध्यानचंद जयंती पर वृहद खेल गतिविधियों के आयोजन और खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *