

इम्फाल, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . President द्रौपदी मुर्मू ने आज इम्फाल में आंतरिक रूप से विस्थापित (आईडीपी) लोगों से मुलाकात की और उनकी स्थिति तथा आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली. बातचीत के दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार हर समय उनके साथ खड़ी है और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.
President ने कहा कि सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य इन परिवारों को सुरक्षित आवास, स्थायी आजीविका और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी देना है. उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार क्षेत्र में शांति और लगातार विकास का माहौल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है.
मुर्मू ने विस्थापित परिवारों से सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के बीच सामंजस्य से ही स्थायी शांति और प्रगति का रास्ता प्रशस्त होगा.
—————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
