Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पूर्ववर्ती सरकारों ने सनातन संस्कृति को दबाने एवं की खत्म करने की कोशिश : जयवीर सिंह

फोटो
फोटो

संभल, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जनपद संभल के एंचौड़ा कम्बोह में आयोजित हो रहे कल्कि महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आयोजित हो रही सात दिवसीय श्रीकल्कि कथा के पांचवें दिन शुक्रवार काे पहुंचे। जगद्‌गुरु रामभद्राचार्य द्वारा आयोजित इस कथा में पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने मंत्री का स्वागत किया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दुनिया में पहली बार कल्कि कथा का आयोजन हो रहा है, जो सभी संतों एवं आचार्य प्रमोद कृष्णम् के प्रयासों से संभव हुआ है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति के उत्थान का बड़ा आयोजन बताया।

प्रदेश सरकार के मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने सनातन संस्कृति को दबाने और खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर का 500 साल तक रुका रहना इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा, मोदी-योगी सरकार में संस्कृति के पुनर्जागरण और षड्यंत्रों के अंत का कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी के घुसपैठियों को बाहर निकालने संबंधी बयान का समर्थन करते हुए मंत्री ने कहा कि हर जिले में डिटेंशन सेंटर बनाए जा चुके हैं और घुसपैठियों को चिन्हित कर वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा, भारत सिर्फ भारतीयों के लिए है, घुसपैठियों के लिए नहीं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाबरी मस्जिद संबंधी बयान का भी उन्होंने समर्थन किया और कहा कि वह तथ्यपूर्ण और प्रामाणिक होगा।

(Udaipur Kiran) / Nitin Sagar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *