Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सीतापुर पुलिस की पीआरवी– चल यार-धक्का मार

धक्का देते हुए चित्र

सीतापुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को पुलिस की एक पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को क्षेत्रीय भ्रमण पर जाने से पहले धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ा। धक्का लगाते हुए स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर पुलिस की व्यवस्था को लेकर चर्चा का विषय बन गया, वाहन स्टार्ट नहीं हो रहा था और अंततः एक पुलिसकर्मी राहगीरों की मदद से इसे धक्का देकर चालू करने में सफल हुआ।

यह घटना न केवल पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न खड़ा करती है, बल्कि वाहन रखरखाव और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की भी पोल खोलती है। प्रशासन के दावे के मुताबिक, “सीतापुर की 112 पुलिस की गाड़ियां आधुनिक साज-सज्जा से सुशोभित हैं और सूचना मिलते ही दस मिनट में घटना स्थल पर पहुंच जाएंगी।” लेकिन फोटो /वीडियो इस दावे की हकीकत को चुनौती देता नजर आता है।

राहगीरों की प्रतिक्रिया भी यही दर्शाती है कि यदि पुलिस की अपनी गाड़ियां खराब हैं, तो वे अपराधियों को पकड़ने में कितनी सक्षम होंगी। इस मामले ने पीआरवी प्रबंधन में बैकअप सिस्टम की कमी और नियमित रखरखाव की अनदेखी को उजागर किया है।

इस संबंध में 112 प्रभारी राजकरन ने बताया कि वाहन के अचानक खराब होने की सूचना मिली थी बाद में उसे स्टार्ट कर लिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *