Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

रेलवे ने क्रिसमस–नववर्ष पर 244 विशेष ट्रेनों का किया संचालन

रेलगाड़ी की फाइल फोटो

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । क्रिसमस और नववर्ष के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे ने त्योहारी सीजन 2025–26 के लिए देश के आठ रेलवे जोनों में अब तक कुल 244 विशेष फेरे अधिसूचित किए हैं। रेलवे आने वाले दिनों में और विशेष ट्रेनों की घोषणा करेगा।

रेलवे के अनुसार, सबसे अधिक 76 फेरे मध्य रेलवे में और 72 फेरे पश्चिम रेलवे में अधिसूचित किए गए हैं। दक्षिण मध्य रेलवे में 26, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 24, दक्षिण पश्चिम रेलवे में 28, उत्तर रेलवे में आठ, उत्तर पश्चिम रेलवे में छह और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में चार फेरे निर्धारित किए गए हैं।

मुंबई–गोवा (कोंकण) कॉरिडोर पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए मुंबई सीएसएमटी/एलटीटी से करमाली और मडगांव के बीच दैनिक और साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के साथ अतिरिक्त स्लीपर और बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा मुंबई–नागपुर, पुणे–सांगानेर सहित महाराष्ट्र के अन्य मार्गों पर भी विशेष सेवाएं चलाई जा रही हैं, जिससे नियमित ट्रेनों में भीड़ कम हो सके।

उत्तर और पूर्व भारत में दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ और आसपास के शहरों को जोड़ने वाले व्यस्त मार्गों पर भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके। वहीं दक्षिण और मध्य भारत में हैदराबाद, बेंगलुरु, मंगलुरु सहित अन्य शहरों को जोड़ने वाली अतिरिक्त सेवाएं शुरू की गई हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सीएसएमटी–करमाली, एलटीटी–तिरुवनंतपुरम, पुणे–सांगानेर और सीएसएमटी–नागपुर जैसे मार्गों पर कई फेरे लगाए जा रहे हैं। रेलवे का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त क्षमता, आराम और सुविधा मिलेगी तथा वे क्रिसमस और नववर्ष का उत्सव बिना यात्रा संबंधी परेशानी के मना सकेंगे।

———–

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *