Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जय श्रीराम के जयकारों के साथ तपोभूमि चित्रकूट में धूमधाम से निकला रामदल

जय श्रीराम के जयकारों के साथ तपोभूमि चित्रकूट में धूमधाम से निकला रामदल

-पुष्प वर्षा से जगह-जगह हुआ रामदल का स्वागत

-जनप्रतिनिधियों ने प्रभु श्रीराम की आरती कर लिया आशीर्वाद

चित्रकूट,01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट मेें 164 वर्षों से संचालित रामलीला कमेटी द्वारा शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी पर रामलीला मैदान से जय श्रीराम के जयकारों के साथ विशाल राम दल निकाला गया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे आदि ने भगवान के स्वरूपों की आरती कर रामदल को रवाना किया। गाजे-बाजे एवं हाथी-घोड़ों के साथ निकले रामदल का शहर के सभी चौराहों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। भगवान श्री राम, सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

नगर पालिका की अगुवाई में शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी पर शुक्रवार को मुख्यालय के रामलीला मैदान से रामदल निकाला। जिसमें भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण समेत भक्त हनुमान की झांकी बेहद आकर्षक का केन्द्र रही। रामदल धुस मैदान से होकर एलआईसी तिराहा से पटेल चौराहा से रेलवे स्टेशन रोड होते हुए धनुष चौराहे से बस स्टैंड होकर धुस मैदान में समापन हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे डीजे, हाथी-घोड़ा और आधा दर्जन प्रभु श्रीराम व भगवान शिव की झांकी में उत्कृष्ट कलाकारों ने रामलीला का मंचन करते नगर भ्रमण किया। जिसमें जयश्रीराम के जयकारों की गूंज गुजायमान रही। वहीं लोगों ने भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण समेत हनुमान की आरती करके पुष्प वर्षा करते हुए रामदल में शामिल राम भक्तों का स्वागत किया।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने दूरभाष पर बताया कि यह ऐतिहासिक रामलीला 164 वर्षों से निरन्तर संचालित है। काशाी के बाद चित्रकूट में संचालित रामलीला उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे पुरानी रामलीला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही चित्रकूट की रामलीला को प्रांतीयकृत का दर्जा देने जा रही है। जिसके बाद उसकी दिव्यता और भव्यता और भी बढ़ जायेगी। उन्होंने बताया कि चित्रकूट की इस प्राचीन रामलीला को आकर्षक बनाने में चित्रकूट वासियों को विशेष योगदान है।

वहीं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि लंकापति रावण के वध से एक दिन पूर्व चित्रकूट में रामदल निकालने की परम्परा रही है। रामदल में हजारों की तादाद में राम सेना के रूप में युवा शामिल होकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। रामदल में जिला सहकारी बैंक बांदा-चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा,सभासद अनुज निगम, पवन बद्री, राजा साहू, शुभम केशरवानी,समाजसेवी राकेश केसरवानी, नरोत्तम सिंह, राजीव श्रीवास्तव, मुन्ना करवरिया, जानकी शरण गुप्ता,नरेश केसरवानी, अशोक केसरवानी,अमित चतुर्वेदी,राजू जायसवाल,भानू गुप्ता,राजेश सोनी, कमलेश कुमार,अजय गुप्ता,शुभम केसरवानी,विष्णु गुप्ता के अलावा नगर पालिका के सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला,स्वच्छता प्रभारी शिवा कुमार,वरिष्ठ लिपिक कर्मोत्तर सिंह,ज्ञान गुप्ता,रवि ज्ञानेंद्र,राजेंद्र राम आदि सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / रतन पटेल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *