Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

रामेश्वरम् हिन्दी पत्रकारिता पुरस्कार बस्तर के विकास तिवारी ‘रानू’ को

विकास तिवारी 'रानू' का फोटो

झांसी, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । इस वर्ष भी प्रतिष्ठित पत्रकार एवं समाजसेवी स्व0 रामेश्वरदयाल त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय, विशिष्ट, महत्वपूर्ण लेखन योगदान के लिए रुपये 11 हजार का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

रामेश्वरम् संस्थान, झाँसी के अध्यक्ष डाॅ. सुधांशु त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2025 के लिए निर्णायक समिति ने मीडिया के कई ग्रुपों के साथ काम कर चुके वरिष्ठ प़त्रकार विकास तिवारी रानू बस्तर छत्तीसगढ़ को चयनित किया है। तिवारी ने बस्तर की जनता और नक्सलियों की समस्याओं पर बेहतरीन रिपोर्टिंग की है। वह यू टयूब पर बस्तर टाकीज नामक पेज भी चलाते हैं। एक निजी टीवी चैनल के लिए भी रिपोर्टिेग करते हैं। इनकी बेहतरीन रिपोर्ट को ध्यान में रखकर उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। वे क्षेत्र के सभी ज्वलंत मुद्दों पर लगातार बेबाक रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *