Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

रामगढ़ चीनी मिल ने किसानों को दी बड़ी राहत

रामगढ़ चीनी मिल सीतापुर

सीतापुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

गोंदलामऊ विकास खंड स्थित रामगढ़ चीनी मिल ने शुक्रवार को गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए 06 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक खरीदे गए गन्ने का कुल 19.42 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में सीधे भेज दिया है। भुगतान मिलते ही क्षेत्र के हजारों किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इससे किसानों को आगामी फसल की तैयारी और कृषि कार्यों में आर्थिक संबल मिलेगा।

इस अवसर पर मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) यू.के. पाठक ने किसानों से पर्ची के अनुसार ही गन्ना आपूर्ति करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गन्ने की गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए अगोला, जड़, मिट्टी और पत्तियों को हटाकर साफ, स्वच्छ और ताजा गन्ना ही मिल में भेजा जाए।

महाप्रबंधक ने बताया कि गन्ने के बंडल बनाते समय केवल सूखी पत्ती से जूना तैयार किया जाए तथा वाटर शूट और भदेड़ा को अलग कर पशु चारे के रूप में उपयोग किया जाए। उन्होंने किसानों से उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की अधिक क्षेत्रफल में बुवाई करने का भी आग्रह किया, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो सके।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *