Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदू सम्मेलन के पूर्व की समन्वय बैठक

विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक

काशी में 2 से 12 अक्टूबर तक हर नगर में निकलेगा पथ संचलन, 300 बस्तियों में घर-घर चलेगा जनसंपर्क अभियान

वाराणसी, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह के तहत चलाए जाने वाले

विभिन्न कार्यक्रमाें काे लेकर विश्व हिंदू परिषद (काशी उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण) के साथ साेमवार काे बैठक की। इंग्लिशिया लाइन स्थित हिंदू भवन में आयाेजित बैठक में शताब्दी समारोह के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमाें काे लेकर चर्चा की गई। इनमें नगरों में निकलने वाले पथ संचलन, दिसंबर में होने वाले हिंदू सम्मेलन के पूर्व घर-घर चलने वाले जनसंपर्क अभियान को लेकर गहन मंथन हुआ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विहिप के साथ हुई इस समन्वय बैठक में विभाग प्रचारक नितिन ने विस्तार से पूरी कार्य योजना रखी। उन्होंने कहा कि काशी के 300 बस्तियों और सभी नगरों में जनसंपर्क अभियान शुरू हो चुका है। सभी बस्तियों में हिंदू सम्मेलन और नगरवार पथ संचलन का कार्यक्रम भी तय हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक नए और पुराने कार्यकर्ता को समन्वय के साथ काम करना जरूरी है। राष्ट्रकाज और आगामी योजनाओं को दृष्टिगत रखते हुए इस अभियान में हर हिंदू के घर तक पहुंचाना भी जरूरी है। सभी कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की जा चुकी हैं। सभी लोग अपनी जिम्मेदारी को पूरी मेहनत से निभाएं ताकि लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके।

उन्हाेंने बताया कि पथ संचलन के पूर्व नए पुराने सभी कार्यकर्ताओं को गणवेश मिल जाए, इसकी चिंता जरूर सभी करें। पथ संचलन में सभी को पूर्ण गणवेश में रहना अनिवार्य है, संघ की योजना व्यक्ति निर्माण से है। हिंदू एकत्रित होगा तभी देश चमकते हुए आगे बढ़ेगा। गुलामी और भारत पर हुए आक्रांताओं के आक्रमण के मूल में हिंदुओं का विघटन ही रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास से हमने सबक नहीं लिया तभी तो आज भी हिंदू समाज को जगाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही।

इस अवसर पर परिषद के विभाग मंत्री कन्हैया सिंह, प्रांतीय प्रचार टोली के डॉ. लोकनाथ पांडेय, काशी उत्तर के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, काशी दक्षिण के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मंत्री विनय, उमेश चंद्र मिश्रा, बजरंग दल के विभाग संयोजक आदि मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *