Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी में चार वर्षों के कार्यकाल में सहयोगियों एवं कर्मचारियों से पूरा सहयोग मिला – मुख्य चिकित्सा अधिकारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप

वाराणसी, 29 दिसंबर(Udaipur Kiran) । उप्र स्वास्थ्य विभाग की सेवा से दो दिन बाद सेवानिवृत होने जा रहे वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि वाराणसी में 4 वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्हें उनके सहयोगियों एवं कर्मचारियों से भरपूर सहयोग मिला। वाराणसी में रहते हुए जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं में नई नई योजनाओं एवं छोटे बड़े कार्यों का वह आनंदपूर्वक निर्वहन करते रहे। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को लेकर कभी भी कोई कठिनाइयों का उन्हें सामना नहीं करना पड़ा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हिंदुस्थान समाचार से कहा कि बाबा विश्वनाथ की कृपा से ही कोई अधिकारी या व्यक्ति वाराणसी में आता है। मैं भी बाबा की कृपा से ही यहां काशी में आया और 4 वर्षों तक दर्शन पूजन का भी आनंद प्राप्त करते रहा। वाराणसी के स्थानीय लोगों का भी उन्हें जो सहयोग और स्नेह मिला, उसे वह भुला नहीं सकते है। काशी एक अद्भुत नगरी है, यहां आने का अवसर मिलना ही अपने आप में सौभाग्य का विषय है।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *