पुलिस केंद्र कटिहार में रैतिक परेड का आयोजन

कटिहार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस केंद्र, कटिहार में शुक्रवार को रैतिक परेड का आयोजन पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
परेड में पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन, तथा एकरूपता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ और विभिन्न ड्रिल के माध्यम से अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
पुलिस अधीक्षक ने वर्दी, स्वच्छता एवं अनुशासन का निरीक्षण किया और पुलिस बल में समन्वय एवं सामूहिक कार्य क्षमता को मजबूत करने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। इसके अलावा, पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण भी नियमित रूप से दिया जा रहा है, जो उनके समग्र व्यक्तित्व विकास एवं कार्यक्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह



