Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

जिला परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा अभियान जारी

जांच अभियान

कटिहार, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सुर तुलसी कॉलेज चौक, मनियां चौक और कटिहार-पूर्णियाँ रोड पर वाहनों का जाँच अभियान चलाया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में कुल 27 वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगवाया गया। अभियान में हेलमेट न पहनने वाले दो चक्का वाहन स्वामी से 59,000 रुपये, सीट बेल्ट न लगाने पर 13,000 रुपये और अन्य अपराधों के लिए 44,600 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। कुल 1,16,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें, सड़क पर लेन अनुशासन का पालन करें और अनाधिकृत रूप से लाल-नीली स्ट्रोब लाइट्स एवं हूटर्स का इस्तेमाल न करें।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *