Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

आरसेटी ने 33 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

आरसेटी ने 33 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

हमीरपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 33 महिलाओं को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

शिविर के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद महिलाएं घर में ही अपना उद्यम शुरू कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें अगर बैंक से ऋण की आवश्यकता होगी तो उसमें भी आरसेटी उनकी मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर में अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ छोटे-छोटे उद्यम भी चलाकर अपने परिवार की आर्थिकी सुदृढ़ कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर शिविर के मूल्यांकनकर्ता रविंद्र शर्मा और मुकेश कुमार, आरसेटी के फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *