Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सुरक्षित सुव्यवस्थित माघ मेला सरकार की प्राथमिकता : केशव प्रसाद मौर्य

प्रेस वार्ता करते केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सर्किट हाउस में माघ मेला 2026 को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्हाेंने कहा कि सुरक्षित, सुव्यस्थित माघ मेला सरकार की प्राथमिकता है। मेला सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो, तीर्थ यात्री सुरक्षित आएं, संगम में डुबकी लगाएं और वापस जाने वाले सुरक्षित जाएं। साथ ही कल्पवासियों, पूज्य संतों को कोई दिक्कत न हो इस पर विशेष निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिनकी संस्थाएं पहले से लगती रही हैं जो संस्थाएं सेवा भाव से मेले में आती हों उन्हें कोई असुविधा न हो इसका निर्देश भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में विश्व प्रसिद्ध माघमेला के बजट में कटौती करते हुए सिर्फ 30 करोड़ का बजट मिलता था, लेकिन जब योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तो मेले का बजट बढ़ाकर 90 करोड़ से अधिक कर दिया गया। जिससे मेले को सकुशल सम्पन्न कराने में सुविधा होती है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रयागराज में अविरल निर्मल गंगा का प्रवाह बना है। प्रयागराज से श्रृंगवेरपुर पुरामुफ्ती से अरैल तक विद्युत शवदाह गृह बनाने की रूपरेखा पर अधिकारियों से चर्चा की गई है। कुम्भ 2025 में इतिहास बना। जब से भाजपा सरकार बनी है तब से माघ मेले को मिनी कुम्भ जैसा सम्पन्न कराने का सदा प्रयास हुआ है। इसलिए माघमेला को भी मिनी कुम्भ जैसा स्वरूप देने का सरकार का प्रयास है। मेले में स्वच्छता सुरक्षा व अच्छे व्यवहार पर फोकस रहेगा। 2019 के अर्धकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता प्रहरियों के पैर धुलकर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए ये संदेश दिया था कि बिना स्वच्छता प्रहरियों के स्वच्छ मेला संभव नहीं।

इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, रवि केसरवानी, विधायक गुरुप्रसाद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, विधायक दीपक पटेल, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, डॉ केपी श्रीवास्तव, संजय राजन, डॉ शैलेष पांडेय, प्रवीण भारती, विवेक गौड़, विजय श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता का संचालन प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने किया। आभार ज्ञापन सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *