Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

संत माता देवी सत्या जी का महाप्रयाण दिवस श्रद्धापूर्वक संपन्न

मन्दिर में शाम को पूजन करते पदाधिकारी

संत माता देवी सत्या जी का महाप्रयाण दिवस श्रद्धापूर्वक सम्पन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन व प्रसाद ग्रहण

सीतापुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुरुवार को लहरपुर कस्बे में श्री अनामी ज्योति आश्रम में संत माता देवी सत्या जी का महाप्रयाण दिवस बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सत्येश्वर महादेव के रुद्राभिषेक से हुआ। उसके बाद देशभर से आए डंडी स्वामियों का विधिवत पूजन किया गया।

इसके पश्चात श्री सीताराम संकीर्तन का अखंड जप प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के तहत श्री सत्येश्वर महादेव और हवन कुंड पर ध्वजारोहण किया गया, जिसे श्री अनामी ज्योति आश्रम सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा राजकोट (गुजरात) के प्रमुख चिकित्सक डॉ. अतुल पंड्या के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया।

गुरुवार सायंकाल गो-धूलि बेला में महादेव की आरती की गई। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर महाप्रसादी ग्रहण की।

पूरे कार्यक्रम का संचालन वैदिक मंडल के आचार्य रजनेश त्रिवेदी और संदीप त्रिवेदी द्वारा वैदिक विधानों के साथ सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से अध्यक्ष डॉ. अतुल पंड्या, वरिष्ठ ट्रस्टी सतीश कुमार चौहान, प्रबंधक एडवोकेट मारुत पुरी, शैलेश गौर, प्रोफेसर मणिरत्न तिवारी, एडवोकेट समीर पुरी, श्वेता तिवारी, भारती, प्रियंका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रबंधक मारुत पुरी ने बताया कि आज के आयोजन में दोपहर से लेकर शाम तक हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए ।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *