Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सनातन सत्य एवं शाश्वत है और सदैव रहेगाः शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती

सीखड़ में हिन्दू समाज सम्मेलन में काशी सुमेरु पीठ के पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज।

मीरजापुर, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चुनार क्षेत्र के सीखड़ बाजार में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में काशी सुमेरु पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज के आगमन से पूरा क्षेत्र धर्म और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत हो उठा।

अपने ओजस्वी सम्बोधन में शंकराचार्य ने हिन्दू समाज की एकता और राष्ट्र को सशक्त बनाने पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब तक एक भी हिन्दू अपने संस्कारों और पूजा पद्धति के साथ सनातन धर्म का आचरण करता रहेगा, तब तक भारत सदैव हिन्दू राष्ट्र रहेगा। उन्होंने धर्मांतरण, लव जिहाद और हिन्दू बेटियों की सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेष जोर देते हुए समाज को जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया। शंकराचार्य ने कहा कि सनातन सत्य है, शाश्वत है और यह सदैव रहेगा।

सम्मेलन के दौरान हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष से पूरा ग्रामीण अंचल वीर रस और उत्साह से भर उठा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र प्रोफेसर डॉ. राकेश त्रिपाठी ने समाज और राष्ट्र के विकास पर अपने विचार रखे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. श्वेत निशा सिंह और गांव के डोम राजा शामिल रहे। कार्यक्रम में योगेंद्र चौबे, आशीष पाठक, रामबालक त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह, मार्कण्डेय सिंह, अश्वनी, आलोक शुक्ला, आलोक सिंह, सभाशंकर मिश्र, धर्मेंद्र पाठक, पारसनाथ सिंह, विनय कुमार पाठक, संदीप पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *