Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए सारण की टीम चयनित

चयन
चयन
चयन

सारण, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार राज्य भारोत्तोलन संघ द्वारा आयोजित होने वाली आगामी राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए सारण भारोत्तोलन संघ ने अपनी मजबूत टीम का चयन कर लिया है।

यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 19 से 21 दिसंबर तक जहानाबाद भारोत्तोलन संघ के तत्वाधान में आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सारण के खिलाड़ियों को तैयार करने हेतु, सारण भारोत्तोलन संघ द्वारा एक दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसका सफलतापूर्वक समापन रविवार को हुआ। इस शिविर में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अपने-अपने भार वर्गों में टीम में जगह सुनिश्चित की।

सारण टीम के चयनित खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग में रोहित कुमार, लकी कुमार, सागर कुमार, पीयूष गुप्ता, रणवीर कुमार, आनंद देव, सक्षम कुमार, दिव्यांशु, अनंत देव, कुणाल कुमार, करण यादव, अंकित कुमार, रोशन गुप्ता, विकास कुमार और प्रियांशु कुमार। वही महिला वर्ग में वैष्णवी, अनुष्का कुमारी और सुंदरी कुमारी का चयन किया गया है। टीम के मार्गदर्शन की जिम्मेदारी अनुभवी कोचों को सौंपी गई है। नेहा कुमारी और सूरज कुमार को टीम कोच के रूप में चुना गया है, जबकि अल्पना श्रीवास्तव टीम मैनेजर की भूमिका निभाएंगी।

शिविर के समापन और टीम चयन के इस अवसर पर डॉ शशिकांत पाराशर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया और अपने संबोधन में खिलाड़ियों को प्रेरित किया।

डॉ पाराशर ने विश्वास व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने और सारण का नाम रौशन करने की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर सारण भारत्तोलन संघ के सचिव अभय प्रकाश तिवारी ने बताया कि सारण भारोत्तोलन संघ को उम्मीद है कि यह मजबूत और संतुलित टीम जहानाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे जिनमें सुनील कुमार सिंह, प्रोफेसर देवेश चंद्र राय, डॉ सुरेश प्रसाद, अजय श्रीवास्तव, अभय प्रकाश तिवारी, गुलशन कुमार एवं अन्य शामिल थे। सभी ने चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *