Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

भीषण ठंड एवं कोहरे के दृष्टिगत स्कूलों का समय बदला

बीएसए

–यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के विद्यालयों को निर्देश जारी

प्रयागराज, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । ठंड और कोहरे को देखते हुए जिले के परिषदीय और इण्टर कालेजों के समय में आज बदलाव किया गया है। प्रयागराज जिले में सभी बोर्डों के बेसिक स्कूलों से लेकर इण्टरमीडिएट कालेजों को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होंगे।

डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर बीएसए अनिल कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने गुरूवार को आदेश जारी किया है। बीएसए अनिल कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई व सभी बोर्डों के इण्टरमीडिएट तक के स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा।

बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें। यह आदेश अग्रिम निर्देशों तक के लिए प्रभावी रहेगा। डीआईओएस ने सभी स्कूलों को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन का निर्देश दिया है। उन्होंने अग्रिम आदेशों तक इसी समय पर स्कूल संचालित होंगे।

महर्षि पतंजलि विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्पना डे ने डीएम, डीआईओएस और बीएसए के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आदेश का पालन किया जा रहा है। सभी बच्चों और अभिभावकों को ठंड को देखते हुए विद्यालय के बदले समय की जानकारी दें दी गयी है। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश संरक्षक डॉ हरिप्रकाश यादव ने भीषण ठंड और कोहरे में विद्यालयों के समय में किए गये परिवर्तन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों, अभिभावक और शिक्षकों को राहत मिलेगी और शिक्षण बेहतर होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *