Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

संत फ्रांसिस स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञान प्रदर्शनी में माइन प्रदर्शनी के साथ बच्चियां

रांची, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । संत फ्रांसिस स्कूल, बनहौरा में मंगलवार को दो दिवसीय कार्निवल फेस्ट के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्निवल फेस्ट के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न लोक नृत्यों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में अलग-अलग कक्षाओं के छात्रों ने अपने मॉडलों के जरिए विकास और पर्यावरण से जुड़े विषयों को समझाया।

कक्षा सात की छात्रा शिवांगी कुमारी ने ओपन कास्ट माइनिंग पर आधारित मॉडल प्रस्तुत करते हुए बताया कि खुली खदानों से जंगलों की कटाई, भूमि क्षरण, वायु और जल प्रदूषण, भूजल स्तर में गिरावट और आवासों का विनाश होता है। दो दिवसीय कार्निवल फेस्ट में सैकडों विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश कुमार, गोपाल प्रसाद, ममता श्रीवास्तव सहित कई शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

समापन समारोह में फ्रांसिस्कन सोसाइटी के प्रेसिडेंट मनोज वेंगथानम मुख्य अतिथि, स्कूल के सेक्रेटरी फादर एंथोनी हेम्ब्रोम और प्रिंसिपल मनोज कुल्लू मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *