Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार शिक्षिका

Photo

बोकारो, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के लोबुडीह मोड़, एनएच-32 के पास सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार महिला शिक्षिका घायल हो गईं। हालांकि ट्रक चालक की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

जानकारी के अनुसार, 53 वर्षीय शिक्षिका पुष्पांजलि, जो मध्य विद्यालय कुरा में कार्यरत हैं, स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी स्कूटी (नंबर जेएच 09 बीसी 6893) से घर लौट रही थीं। इसी दौरान लोबुडीह मोड़ के पास अचानक दो गाय आपस में लड़ते हुए सड़क पर आ गईं। उन्हें बचाने के प्रयास में शिक्षिका का संतुलन बिगड़ गया और उनकी स्कूटी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (नंबर जेएच 09 एपी 6541) के अगले हिस्से से टकरा गई।

टक्कर के बाद स्कूटी का आधा हिस्सा ट्रक के पिछले चक्के में फंस गया। ट्रक चालक ने स्थिति भांपते हुए तुरंत वाहन रोक दिया, जिससे शिक्षिका बाल-बाल बच गईं। हादसे में उन्हें मामूली खरोंचें आई हैं, जबकि स्कूटी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलने पर पिंड्राजोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक और स्कूटी दोनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) / अनिल कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *