Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

गोरखपुर में रोहिंग्या, बांग्लादेशियों की तलाश शुरू

*गोरखपुर में रोहिंग्या, बांग्लादेशियों की तलाश शुरू*

गोरखपुर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यूपी के गोरखपुर में घुसपैठिया हो या बांग्लादेशी उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला कर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों से पूछताछ किया गया उनका आईडी प्रूफ चेक किया और उनसे एक-एक कापी पुलिस ने लेकर अपने पास रखा। फिलहाल पुलिस को कोई भी अभी तक अवैध रूप से रहने वाला बांग्लादेशी हो या घुसपैठिया नहीं मिला, लेकिन पुलिस उनकी तलाश लगातार कर रही है। अगर कोई भी संदेश मिलता है तो उसे डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा उनके लिए गोरखपुर में डिटेंशन सेंटर भी बनकर तैयार है।

वहीं एसएसपी गोरखपुर का कहना है कि हम लोग किसी को टारगेट करके कार्य नहीं कर रहे हैं। ठेला व्यवसायी हो या पटरी व्यवसायी हो जिनका पुलिस वेरिफिकेशन ना हुआ हो हम लोग उन्हीं लोगों का वेरिफिकेशन कर रहे हैं क्योंकि त्योहारों का समय है गोरखपुर में पर्यटक भी आते हैं इसीलिए पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *