Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

काशी तमिल संगमम-4.0 में टीचर्स डेलिगेशन का दूसरा दल पहुंचा वाराणसी, स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

वाराणसी स्टेशन पर दूसरे दल का स्वागत करते मेयर, राज्यमंत्री

वाराणसी, 04 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी तमिल संगमम-4.0 में दक्षिण भारत से टीचर्स डेलिगेशन का दूसरा दल विशेष ट्रेन से बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर उतरते ही मेहमानों का पारंपरिक तरीके से डमरू वादन, पुष्प वर्षा और ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘वणक्कम काशी’ के उदघोष से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्टेशन पर पारंपरिक स्वागत देखकर तमिल दल के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। तमिल से पधारे मणि ने कहा कि काशी में मिल रही गर्मजोशी और आध्यात्मिक वातावरण उनके लिए अविस्मरणीय है। डमरू वादन की ध्वनि से पूरा परिसर शिवमय हो गया और काशी व तमिलनाडु की सांस्कृतिक एकता की झलक साफ दिखाई दी।

– आज होगे काशी विश्वनाथ के दर्शन

कार्यक्रम के तय शेड्यूल के अनुसार, तमिलनाडु से आए यह डेलिगेट्स आज श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन–पूजन करेंगे। इसके बाद वे गंगा तट, घाटों, तथा शहर के प्रमुख सांस्कृतिक और शैक्षिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अतिथियों को काशी की समृद्ध विरासत, कला, संस्कृति और अध्यात्म से परिचित कराने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए गए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *